Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से यहां कई चुनावी रैलियां हो चुकी हैं।
आज सोमवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य के पक्ष में करहल में चुनावी सभा की। दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम योगी यादव परिवार पर हमलावर दिखे।
मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देकर शुरू किया भाषण
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल स्थित नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने सपा के संस्थापक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद समाजवादी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि मैनपुरी किसी एक परिवार की विरासत नहीं हो सकती।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1597214250807988224
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने तो नेताजी के आशीर्वाद से ही समाजवादी पार्टी के दुर्गों को जीता है। वर्ष 2019 में ही नेता जी ने आशीर्वाद दिया था कि भाजपा ही जीतेगी। इसके बाद भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर की सीट जीतीं। उन्होंने मैनपुरी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के आयोध्या में विकास की लहर है। राममंदिर के साथ हजारों करोड़ों की योजनाएं चल रही हैं।
भाजपा की झोली में डालें मैनपुरी सीट
मैनपुरी सीट पर भी ऐसा प्रतिनिधि चुनें जो क्षेत्र के विकास में भेदभाव न करे। बता दें कि करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधायक हैं और यहीं पर सीएम योगी ने यादव परिवार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि परिवारवादी सोच के लोगों की मानसिकता कभी नहीं बदलती, इसलिए मैनपुरी लोकसभा सीट को भाजपा की झोली में डालें और विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1597216022494605314
बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी। चुनाव आयोग की ओर से इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही रामपुर में सदर विधानसभा और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा पर भी उपचुनाव हो रहा है। सीएम योगी यहां भी प्रचार करेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
20 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
23 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines