Mainpuri By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की तीन सीटों (मैनपुरी लोकसभा और रामपुर-खतौली विधानसभा) पर उपचुनाव (UP By-Election) जारी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी तीखे तेवर में है। प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन समेत एजेंसियों पर लगातार आरोप लगा रही है। सोमवार को मैनपुरी में गुजरात को लेकर अखिलेश यादव ने अपने विचार रखे तो रामपुर में सपा नेता आजम खान ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।
मैनपुरी में भारी मतों से जीतेगी सपाः अखिलेश
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि गुजरात में भाजपा की बड़ी हार होगी। इसके अलावा मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को अच्छी संख्या में वोट मिलेंगे। लोग हमें वोट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्रीय एजेंसियों (चुनाव आयोग) को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इनका दुरुपयोग कर रही है।
कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रहा है प्रशासनः शिवपाल
पीएसपीएल प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब तक प्रशासनिक दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। शिवपाल यादव ने कहा कि मैंने उन्हें कल रात तक कार्यकर्ताओं से सतर्क किया था। कहा था कि वे पुलिस की पकड़ में न आएं। सुबह 7 बजे बूथों पर पहुंचें और मतदान में सुविधा दें। उन्होंने कहा कि लोग नेताजी (मुलायम यादव) को प्यार करते थे। वे डिंपल को बड़े अंतर से जिताएंगे।
पुलिस मोहल्लों में जाकर लोगों को धमका रही हैः आजम
रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने पुलिस पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोहल्लों में जाकर पुलिस कह रही है कि वोट डालने मत जाना। तारामंडल के पीछे एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोग अपने घरों में ताले डालकर पलायन कर गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हर जगह कह रही है कि वोट डालने मत जाना।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
20 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
23 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines