Magh Mela 2023: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेला (Magh Mela 2023) में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) के मौके पर रविवार को 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी (Sangam Snan) लगाई। हिंदू संवत्सर के अनुसार मकर संक्रांति को उत्सव दो दिनों तक चला है। बता दें कि शनिवार को करीब 14.20 लाख तीर्थयात्रियों ने यहां डुबकी लगाई थी। इस तरह कुच 36 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया।
इस तरह बड़ा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
माघ मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि सुबह 10 बजे तक करीब 8 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। दोपहर 2 बजे तक यह आंकड़ा 15 लाख हो गया। जबकि शाम 4 बजे तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रयागराज के विभिन्न घाटों पर पवित्र डुबकी लगाई।
6 जनवरी से शुरू हुआ था माघ मेला
हिंदू ज्योतिषीय गणना के अनुसार रविवार का सूर्योदय संक्रांति के शुभ मुहूर्त के तहत था। इस दौरान भारी संख्या में प्रमुख संतों, उनके शिष्यों और बड़ी संख्या में भक्त रविवार को यहां स्नान करने के लिए पहुंचे। बता दें कि 44 दिवसीय माघ मेला 2023 की शुरुआत 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन पहले स्नान के साथ हुई थी।
कड़ाके की ठंड और कोरोना को दी मात
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से ही यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। शनिवार व रविवार तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। कड़ाके की ठंड को और कोविड-19 के खौफ को मात देते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों, पड़ोसी राज्यों और विदेशों से आए श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब दिखा।
प्रदेश सरकार ने की थी ये व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जिले के सभी प्रवेश द्वारों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने विशेष बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की थी। रविवार को पूरे दिन सभी घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान के बाद तरह-तरह की रस्मों को निभाया। मकर संक्रांति के तहत खिचड़ी भी बांटी गई।
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 hr agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
11 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
20 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
21 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
22 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
23 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines