Magh Mela 2023: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) के मौके पर प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहे माघ मेले (Magh Mela) में आस्था डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब उड़ पड़ा। बताया गया है कि शनिवार शाम तक यहां लगभग 14.20 लाख श्रद्धालुओं ने संगम के जल में स्नान किया।
मकर संक्रांति का स्नान पर्व शनिवार और रविवार (14 और 15 जनवरी) को मनाया जा रहा है। लिहाजा आज यानी रविवार को भी अधिकारियों को उम्मीद है कि रिकॉर्ड भीड़ पहुंचेगी।
और पढ़िए –IND vs SL: कुलदीप की कैरम बॉल पर चकमा गए शनाका, एक्शन करता रह गया श्रीलंका का हीरो, देखें वीडियो
ये अधिकारी लगे माघ मेला की व्यवस्था में
जानकारी के मुताबिक तीर्थयात्रियों से कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए फेसमास्क पहनने की अपील की जा रही है। शासन की ओर से प्रयागराज मंडल आयुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) भानु भास्कर, प्रयागराज पुलिस आयुक्त रमित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मेला) राजीव नारायण मिश्रा और एसपी (मेला) आदित्य शुक्ला को व्यक्तिगत रूप से तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और स्नान के बाद तुरंत घाट को खाली कराने के लिए लगाया है।
पूरे मेला परिसर में भारी सुरक्षा इंतजाम
माघ मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि स्नान सुचारू रूप से हुआ है। दिन में किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्नान कार्यतक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
ज्योतिषियों के अनुसार स्नान के लिए शुभ मुहूर्त शनिवार शाम से ही शुरू हो गया था, हालांकि लोगों ने सूर्योदय के समय से ही स्नान करना शुरू कर दिया था, क्योंकि परंपरागत रूप से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है। हजारों लोगों ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई।
और पढ़िए –Video: OMG…टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछला और फिर यहां जा गिरा, देखें वीडियो
रविवार दोपहर के बाद शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के मुताबिक डुबकी के लिए मुहूर्त रविवार दोपहर 2.53 बजे शुरू हुआ। सूर्य के गोचर के अनुसार स्नान और अनुष्ठान करने का सबसे अच्छा समय रविवार को दोपहर 12 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक होगा। उन्होंने कहा कि इसके कारण तीर्थयात्रियों के देर रात तक और पूरे रविवार तक डुबकी लगाने की उम्मीद है।
शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने संगम तट पर बने 16 स्नान घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि दिन निकलने के बाद लोगों को हल्की राहत मिली। इस दौरान घटों पर भीड़ भी बढ़ने लगी। इस मौके पर भगवान राम और देवी सीता की झांकी के साथ कई संत ऊंटों पर सवार होकर नहाने के लिए पहुंचे।
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 hr agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
11 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
20 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
21 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
22 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
23 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines