उत्तर प्रदेश में गाजीपुर पुलिस ने माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गाजीपुर पुलिस का दावा है कि उमर को धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा गया है। यह मामला इसी साल गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस ने उमर को उसके लखनऊ स्थित दारुलशफा आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी उमर को लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हो गई। साथ में पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं।
जानिए क्यों हुआ एक्शन?
बताया जा रहा है कि यह मामला मुख्तार अंसारी की जब्त संपत्ति को छुड़ाने से जुड़ा है। मुख्तार अंसारी की संपत्ति यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त की गई थी। उमर अंसारी ने इस संपत्ति को छुड़ाने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उसने अपनी मां अफसा अंसारी (जो पहले से ही एक वांछित अपराधी है) के जाली हस्ताक्षर करके अदालत में दस्तावेज दाखिल किए थे। पुलिस का आरोप है कि यह सब अदालत को धोखा देकर संपत्ति वापस लेने की एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था।
धोखाधड़ी मामले में हुई गिरफ्तारी
इस संबंध में एसपी गाजीपुर का कहना है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उमर के खिलाफ गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
कौन था माफिया मुख्तार अंसारी?
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी मुख्तार अंसारी एक कुख्यात गैंगस्टर और राजनेता थे। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से कई बार विधायक चुने गए। उनके खिलाफ हत्या, अपहरण, फिरौती और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। उन्होंने “कौमी एकता दल” नाम से अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को जेल में कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
8 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
9 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
13 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
13 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
15 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
16 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
17 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
19 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines