UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नाम से मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से कहा गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
गोरखनाथ मठ के बारे में किए ट्वीट
लखनऊ पुलिस की ओर से बताया गया है कि 23 नवंबर को मनीष पांडेय नाम के एक शख्स ने हजरतगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एसपी मीडिया सेल का ट्विटर हैंडल (@MediaCellSP) चलाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस हैंडल से गोरखनाथ मठ के बारे में ट्वीट किया गया है।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके खिलाफ ट्विटर हैंडल से अपमानजनक ट्वीट किए गए। आरोप है कि इस हैंडल से 20 नवंबर को एक ट्वीट के जरिए आरोप लगाया गया था कि मठ के लोग अवैध खनन में शामिल हैं। हालांकि इस ट्वीट में किसी का भी नहीं लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार किया चैनल चलाने वाला
लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (हजरतगंज) अरविंद कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया अनिल यादव नाम के एक व्यक्ति ने सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से ट्वीट पोस्ट किए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यूट्यूब चैनल चलाने वाले अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया था।
उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया है कि ट्वीट करने वाले व्यक्ति से पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines