Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मलिहाबाद में एक किसान 35 साल से खुद को जिंदा साबित करने के लिए जिला प्रशासनिक दफ्तरों में चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद उसे मृत घोषित भी करा दिया। अब प्रशासन उससे लाइव सर्टिफिकेट (जीवित प्रमाणपत्र) मांग रहा है।
1970 में हो गई थी माता-पिता की मौत
मामला लखनऊ के मलिहाबाद का है। यहां के सेंधरवां गांव के रहने वाले किसान भगौती ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। पीड़ित के मुताबिक वह सेंधरवां गांव का रहना वाला है। उसने बताया कि वर्ष 1970 में उसके माता-पिता की मौत हो गई। इसके बाद गांव के कुछ दबंगों ने उस पर 10 बीघा जमीन बेचने का दबाव बनाया। विरोध पर उसे धमकी दी।
तीन साल बाद गुजरात चला गया था
भगौती ने बताया कि दबंगों से परेशान होकर वह वर्ष 1973 में गुजरात चला गया। गुजरात के अमरेली जिले के राजुला गांव में रहने लगा। यहां उसने नौकरी की और फिर शादी भी कर ली। उसने बताया कि वर्ष 1987 में वह वापस अपने गांव पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जानकारी पर पता चला कि उसके स्थान पर किसी और को खड़ा कर बैनामा कराया गया है।
बैनामे के बाद उसे मृत घोषित करा दिया
इतना ही नहीं, बैनामे के बाद उसे मृत घोषित करा दिया है। भगौती ने बताया कि वह तभी से तहसील और कलक्ट्रेट के चक्कर काट रहा है। उसने बताया कि जिले में ऐसा कोई अधिकारी नहीं बचा, जिससे उसने मदद की गुहार नहीं लगाई। कुछ दिन पहले अतिरिक्त मंडलायुक्त कार्यालय में भी प्रार्थनापत्र दिया था, यहां से थाने के लिए लिखा गया, लेकिन पुलिस ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
DM ने देखे दस्तावेज तो दिए मुकदमे के आदेश
कुछ दिनों पहले उसने जनता दरवार के दौरान जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार को सभी दस्तावेज दिखाते हुए मामले की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज कर एसडीएम को जांच सौंपी है। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मामला सही पाए जाने पर खतौनी पर में भी भगौती का नाम दर्ज कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines