उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ली, जिसके चलते कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर देखने को मिला। अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी में आंधी का ज्यादा असर दिखा। मौसम विभाग ने आज के लिए भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीती रात को तेज हवाओं की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। नोएडा में भी धूल भरी आंधी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 19 अप्रैल को बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। जानिए आज किन जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना है।
आज किन जिलों में आंधी का अलर्ट
बीते दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आज जिन जिलों में आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात देखने को मिल सकता है, उनमें जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, श्रावस्ती, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, बुलंदशहर, अनीगढ़, इटावा, औरैया, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: आंधी-तूफान की चेतावनी, गरजेंगे बादल, गिरेंगे ओले; इन 22 राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
किन जिलों में होगी बारिश?
आज जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, फरुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, कन्नौज, लखनऊ, कानपुर देहात, रायबरेली, हमीरपुर, फतेहपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और चंदौली का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: यूपी में मौसम का कहर! उखड़े पेड़ और खंबे, आंधी बारिश से 11 लोगों की मौत
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
12 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
5 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
6 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
7 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
9 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
10 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
11 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
12 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines