उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। 6 मई को प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ओलावृष्टि, तेज हवाओं और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की है। लगभग 24 जिलों के लिए ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई को भी राज्य में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जानिए आज किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
किन जिलों में गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, बाराबंकी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और लतितपुर के आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, इन जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति झोंके के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके साथ ही सभी ऊपर दिए गए सभी जिलों में घने बादल और बिजली की चमक भी देखने को मिलेगी।
सीएम योगी ने दिए निर्देश
यूपी में तूफान और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से राहत का काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘किसी भी तरह का नुकसान होने पर तुरंत राशि वितरित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जलभराव की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता के साथ की जाए।
60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं किन जिलों में?
मौसम विभाग ने बताया कि आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में आज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
7 और 8 मई के मौसम का अपडेट
आने वाले दो दिनों में भी मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग ने 7 और 8 मई के लिए भी मेघगर्जन, कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस दौरान हवाओं की रफ्तार आज के मुकाबले थोड़ी कम रहेगी। इन दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी नहीं देखी जाएगी, लेकिन 9 मई के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास रनहेरा गांव में अब नहीं आएगी बाढ़, डीएम ने किया इंतजाम
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
18 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
21 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
22 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines