भारतीय जनता पार्टी का लखनऊ में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा की उपलब्धियों को दिखाने के लिए एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें पार्टी के इतिहास को दर्शाया गया। इस प्रदर्शनी की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो से शुरू हुई। इस दौरान, भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को प्रदर्शनी में खास स्थान दिया गया। इसमें 1977 में अटल बिहारी वाजपेयी के शपथ ग्रहण की फोटो लगाई गई। जानिए इस प्रदर्शनी में और क्या कुछ खास रहा।
1970 में हुए दंगों को किया गया याद
1977 में अटल बिहारी वाजपेयी ने शपथ ग्रहण की फोटो को इस प्रदर्शनी में खास जगह मिली। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 1970 में हुए साम्प्रदायिक दंगों के बाद भाईचारे के संदेश का भी जिक्र किया गया। इसके अलावा, 1985 में यूपी चुनाव प्रचार के दौरान अटल जी और राजनाथ सिंह की तस्वीर को भी यहां पर जगह मिली। वहीं, अटल जी के पुस्तैनी घर की तस्वीर भी प्रदर्शनी में शामिल की गई, जिसमें उनके परिवार की तस्वीर को भी जगह मिली।
ये भी पढ़ें: सपा की 6 महिला नेताओं समेत 25 पर FIR दर्ज, दिल्ली CM के खिलाफ किया था प्रदर्शन
धारा 370 का भी जिक्र
इस प्रदर्शनी में जनसंघ के कानपुर अधिवेशन की फोटो भी लगाई गई। साथ ही एक राशन कार्ड एक संविधान के स्लोगन के साथ धारा 370 खत्म का भी जिक्र किया गया। वीआईपी कल्चर के गुड बाय वाला पोस्टर भी प्रदर्शनी में शामिल था। इसके अलावा, पीएम मोदी के संवाद सद्भावना, सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय और सकारात्मक का संदेश दिया गया। प्रधानमंत्री के विजन अमृत काल की भी प्रदर्शनी में कुछ झलकियां देखने को मिली।
वहीं, कारगिल विजय दिवस 1999 की साहसिक ऐतिहासिक फोटो भी यहां पर चर्चा का विषय बनीं। राम मंदिर के संघर्षों की गाथा का भी उल्लेख इस खास दिन पर किया गया और सरदार पटेल के ऊंचे कद व देश हित में योगदान को भी इस दौरान याद किया गया।
ये भी पढ़ें: फसलों में कीटनाशक के किसानों पर साइड इफेक्ट, न्यूज 24 का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines