Kasganj train smoke: उत्तरप्रदेश के कासगंज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक चलती ट्रेन से अचानक धुआं उठने लगा इसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन ने रोक दी। ट्रेन के रूकते ही सभी यात्री डिब्बो से नीचे उतर आए। इसके बाद मौके पर रेलवे के आला अधिकारी भी पहुंच गए।
रेलवे के कर्मचारियों ने जांच की तो सामने आया कि ब्रेक ब्लाॅक चिपकने से धुआं उठा था। करीब 14 मिनट तक हाॅल्ट के बाद ट्रेन को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ट्रेन कासगंज से कानपुर जा रही थी। धुआं उठने के बाद ट्रेन को कासगंज जिले के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया था।
ये भी पढ़ेंः Bulandshahr Accident में 4 लोगों की मौत, अमरोहा लौट रहा परिवार हादसे का शिकार
मामले में स्टेशन मास्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सामान्य घटना थी। उन्होंने कहा कि चेन पुलिंग होने पर ब्रेक शू ट्रेन के पहिए से चिपक जाते हैं। इससे धुआं निकलता है। ट्रेन को रिलीज करने पर ब्रेक शू का लाॅक पहियों से अपने आप हट जाता है।
कासगंज में धधकी उठी थी बोगी
इससे पहले कासगंज में ही बिल्हौर के पास ट्रेन की बोगी में आग लग गई थी। बोगी में धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। आग लगने के बाद यात्री जान बचाकर नीचे कूदने लगे थे। हालांकि फायर सेफ्टी सिलेंडर की मदद से आग बुझा ली गई थी। ट्रेन कानपुर के अनवरगंज रेलवे स्टेशन से फर्रूखाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान बोगी के निचले हिस्से में प्रेशर के साथ धुआं निकलने लगा था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़ेंः Meerut News: मेरठ में दलित की बारात पर राजपूतों का हमला; फिर पुलिस सुरक्षा में हुई शादी
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines