कानपुर (प्रांजुल मिश्र): कहते हैं कुर्सी की पावर सिर चढ़कर बोलती है। चाहे तो किसी की मदद कर दे, चाहे तो किसी पर भी सितम ढहा दे। योगी सरकार का बुल्डोजर भू-माफिया और अपराधियों के लिए आफत बना हुआ है, लेकिन अब कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक ग्राम प्रधान ने गरीब के आशियाने को बुल्डोजर चलाकर उजाड़ दिया। बेघर परिवार सर्द मौसम में रात को भी खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
रो-रोकर समेट रहे घर का मलबा
परिवार ध्वस्त मकान का मलबा रो-रोकर समेट रहा है। परिवार चिंता में है कि आखिर वह आर्थिक तंगी के बीच किस तरह दोबारा अपना आशियाना बना पाएगा। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार ने जब इस मामले की रूरा थानाध्यक्ष से शिकायत की तो आरोप है कि रूरा पुलिस ने पीड़ित पर ही कार्रवाई की दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने थाने में बंद कर दिया। बिना बात के शांतिभग में चालान कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रधान पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
25 साल से परिवार रह रहा था उसी घर में
मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सुनवर्षा गांव का है। यहां करीब 25 वर्षों से लवकुश अपने परिवार के साथ रहे हैं। पूर्व में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने ₹12 हजार रुपये कीमत का शौचालय बनाया। गांव में आने-जाने के लिए सड़क का निर्माण कराया। इसकी दो बार मरम्मत भी कराई गई। आरोप है कि जब परिवार घर पर नहीं था तो उस समय डगराहा का ग्राम प्रधान बुल्डोजर लेकर पहुंचा और गरीब के घर को तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ किया प्रदर्शन
सरकारी शौचालय को छतिग्रस्त करते हुए पीड़ित घर में लगे कई हरे पेड़ों को भी काट डाला। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। परिवार ने मामले की लिखित शिकायत रूरा थाने में की, लेकिन परिवार को न्याय नहीं मिला। बल्कि पीड़ित पर ही कार्यवाही कर दी गई।
वहीं बताया गया है कि डगराहा ग्राम प्रधान की ओर से की गई इस हरकत के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। आरोप है कि सुनवर्षा ग्राम प्रधान द्वारा बनाई गई सड़क को भी उखाड़ दिया है। इससे सरकारी धन को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है। वही जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines