UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) पर एक यात्री बस हादसे (Bus Accident) का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया गया है।
और पढ़िए –Noida Breaking: सेक्टर-10 की एक कंपनी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं
दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक रविवार को एक बस दिल्ली से सवारियां लेकर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रही थी। देर रात घना कोहरा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली के पास खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद बस करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर आ गए।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1612328815099015169
एक ही परिवार के तीन लोग मरे
हादसे की जानकारी होने पर यूपीडा कर्मी भी मौके पर आ गए। सभी घायलों को तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अनीता, संजना और 12 वर्षीय देवांश के रूप में हुई है। सामने आया है कि ये तीनों यूपी के रायबरेली के रहने वाले थे। इतना ही नहीं तीनों एक ही परिवार के थे।
काफी तेज रफ्तार में थी बस
जिले के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को इलाके में घना कोहरा था। वहीं एक्सप्रेसवे के किनारे पर एक टायल्स से भरा ट्रक खड़ा हुआ था। जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां कोई लाइट भी नहीं थी। वहीं अधिकारियों को आशंका है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। कोहरे में टक्कर होने के बाद बस हवा में उछली और सीधे नीछे खाई में जा गिरी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
14 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
17 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
18 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines