JP Nadda in Varanasi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को वाराणसी में काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और विशेष आरती में हिस्सा लिया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार को नड्डा का वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीएम योगी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत (JP Nadda in Varanasi) किया था।
जेपी नड्डा इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नड्डा तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए गाजीपुर जिले के लिए रवाना होंगे। इसमें पवनी बाबा आश्रम में पूजा-अर्चना, पूर्व सैनिकों से बातचीत और एक जनसभा शामिल है। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया था। वह जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे।
काशी की गलियों में किया भ्रमण
एएनआई के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन के बाद वहां की गलियों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान दोनों ने वहां एक स्थानीय दुकान पर चाय का आनंद लिया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
9 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines