Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिला स्थित डासना जेल (Dasna Jail) से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां की जेल में बंद 140 बंदियों में एड्स (HIV Positive) की पुष्टि हुई है।
हालांकि जेल अधीक्षक ने इन आंकड़ों को सामान्य बताया है। कहा कि प्रतिवर्ष इसी तरह की आंकड़े रहते हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित बंदियों की भी पहचान हुई है।
सभी बंदियों का होता है टेस्ट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डासना जेल अधीक्षक गाजियाबाद एके सिंह ने बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। जब भी कोई कैदी जेल आता है तो उसका एचआईवी टेस्ट कराया जाता है। ये एचआईवी पॉजिटिव कैदी आमतौर पर सीरिंज के माध्यम से ड्रग्स लेने के आदी होते हैं, जो एचआईवी फैलने का एक प्रमुख कारण हैं।
1700 की क्षमता, बंद हैं 5500 बंदी
जेल अधीक्षक ने आगे बताया कि डासना जेल में बंद 140 कैदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इन मरीजों का इलाज राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। इनके अलावा टीबी (ट्यूबर कोलोसिस) के 17 मरीज भी पाए गए गहैं। इनका भी स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन करा कर इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल की क्षमता 1704 कैदियों की है, जबकि यहां 5500 कैदी बंद हैं।
सुनें जेल अधीक्षक का बयान…
स्वास्थ्य की लगातार निगरानी होती है
डासना जेल अधीक्षक गाजियाबाद एके सिंह ने बताया कि इस मामले में घबराने वाली कोई बात नहीं है। सभी के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि जेल में आने वाले प्रत्येक बंदी की जांच की जाती है। पूर्व में भी एड्स के मरीज आते रहे हैं। इन बंदियों का आंकड़ा लगभग प्रतिवर्ष यही रहती है। उन्होंने कहा कि डासना जेल में हापुड़ जिले के बंदियों को रखा जाता है कि इसलिए संख्या है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines