UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) जिले में सोमवार तड़के एक कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना विभत्स था कि इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसे की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसा हाथरस जिले के मुरसान इलाके में सोमवार तड़के हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अर्चना वर्मा और एसपी हाथरस देवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर राहत कार्य शुरू कराकर हादसे की जानकारी ली।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1609683436041826304
घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया
हाथरस जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान कर उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसा कोहरे के कारण हुआ है। सुबह के समय काफी घना कोहरा था।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1609586142986514434
इन लोगों की हुई पहचान
वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायलों की पहचान विजेंद्र, सत्यम और विवेक के रूप में हुई है। इसके अलावा हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कृष्णा, हर्ष और दीपक के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे को लेकर दुख जताया गै। घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।
जालौन में कोहरे से गई तीन की जान
बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के ही जालौन जिले में कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरा था। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग दब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तो उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines