Noida News: आज के दौर में जहां लोग एक दूसरे से लूट-मार करने में लगे हैं तो वहीं कुछ लोग अपने ईमान को बचाए हुए हैं। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में देखने को मिला है। यहां एक निजी सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जानकारी होने पर सोसायटी के लोगों ने भी गार्ड का सम्मान करने में कोताही नहीं बरती।
सोसायटी के मार्केट में मिली थी सोने की चेन
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी में अजनारा होम्स के नाम से सोसायटी है। सोसायटी का एक मार्केट भी है। अजनारा होम्स में रहने वाली ममता कुशवाह ने बताया कि शनिवार शाम को मार्केट में कोई व्यक्ति अजय ज्वेलर्स की दुकान पर आया था। किसी तरह से उनकी सोने की चेन (Gold Chain) का डिब्बा मार्केट में गिर गया। उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड सुभाष की वहां ड्यूटी थी।
अपने पास सुरक्षित रखा डिब्बा
सुभाष ने डिब्बे को तत्काल उठाकर अपने पास सुरक्षित रख लिया और वहीं खड़े रहे। ताकि, जिसका सामान है वह वापस आए। काफी देर बाद एक व्यक्ति अपनी सोने की चेन को खोजते हुए वहां पहुंचा। होने वाले नुकसान की चिंता पर काफी परेशान था। गार्ड ने उससे मामले की जानकारी की। जब सुभाष को यकीन हो गया कि चेन उन्हीं की है तो वापस कर दी। इसके बाद व्यक्ति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सोसायटी मेंबर्स ने गार्ड को दिया पुरस्कार
जब इस मामले की जानकारी अजनारा होम्स सोसायटी मेंबर्स को हुई तो उन्होंने सुभाष की सराहना की। सोसायटी मेंबर ममता कुशवाह ने बताया कि उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ गार्ड सुभाष को नगद पुरस्कार दिया है। ममता कुशवाह ने बताया कि आज के समय में ऐसे लोग मिलना काफी मुश्किल हैं। बता दें कि इसी नोएडा में कई लोगों द्वारा सिक्योरिटी गार्डों के साथ अभद्रता के वीडियो वायरल हुए थे। जरा-जरा सी बातों पर उनके साथ मारपीट कर देते हैं।
संबंधित खबरें
योगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 hr ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
2 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
7 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
17 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
19 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
20 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
21 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 day agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines