UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida) में अजनारा ले गार्डन सोसायटी में (Ajnara Le Garden Society) के बेसमेंट में बैठा तेंदुआ (Leopard) लोगों के साथ-साथ वन विभाग के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है।
करीब छह दिन तक लाख प्रयासों के बाद भी तेंदुआ टीमों के हाथ नहीं आया है। इस पर शनिवार को करीब 200 लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
और पढ़िए –Lucknow News : यूपी प्रवास पर रहेंगे होसबोले, शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर करेंगे मंथन
अभियान खत्म करने की उड़ी अफवाह
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने तेंदुए को खोजने और पकड़ने में ढिलाई बरती है। लोगों ने बताया कि एक दिन पहले शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि अगर जानवर नहीं मिला तो वे शनिवार तक अभियान खत्म कर देंगे।
बैरिकेड्स के पास पहुंचे लोग, जमकर हंगामा
इधर अधिकारियों के अनुसार तेंदुए को 3 जनवरी की रात में देखे जाने की सूचना मिली थी। इस जंगली जानवर को पहली बार 27 दिसंबर को इसी अजनारा ले गार्डन सोसायटी के एक सुरक्षा गार्ड ने देखा था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 200 से ज्यादा लोग सोसाइटी में निर्माणाधीन इमारतों के पास बैरिकेड्स के बाहर जमा हो गए। यहीं पर वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में डेरा डाले हुए हैं।
27 दिसंबर से दहशत में हैं सोसायटी के लोग
सोसायटी में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि 27 दिसंबर से सोसायटी में रहने वाले लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि वन विभाग तेंदुआ नहीं मिलने पर तलाशी अभियान बंद करने जा रहा है, तो लोग आक्रोशित हो गए। अधिकारियों से जवाब मांगने का फैसला किया गया। लिहाजा हम अधिकारियों से पूछने के लिए बैरिकेडिंग क्षेत्र के बाहर इकट्ठा हुए हैं कि टीम तेंदुए को क्यों नहीं ढूंढ पाई।
मौके पर तैनात की पुलिस फोर्स
वहीं बिसरख थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी भी मौके पर तैनात हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि करीब 200 इकट्ठा हुए थे। ये लोग सोसायटी के निर्माणाधीन स्थल के अस्थायी गेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।
अभियान को बंद नहीं कियाः वन विभाग
वन विभाग के खिलाफ नारे की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां एक पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि करीब 30 मिनट के बाद मौके पर पहुंचे मंडल वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि टीम तलाशी अभियान बंद नहीं कर रही है। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines