Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसायटी में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सोसायटी में प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। पहली बारिश में ही सोसायटी की घटिया क्वालिटी की पोल खुल गई है। कुछ दिन पहले सोसायटी में 84 पॉइंट पर पानी रिसाव का मामला सामने आया था। अब इस समस्या ने लोगों के माथे पर बल ला दिए हैं।
टावर 15 और 7 की है घटना
सोसायटी के टावर 15 के बाहरी हिस्से से प्लास्टर बाहर गिरा है, जबकि टावर 7 की बालकनी से प्लास्टर नीचे गिरने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग सोसायटी के निर्माण में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री का आरोप लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Haridwar में गंगा स्नान से पहले ये चेतावनी पढ़ लें, मोबाइल पर यह काम आपको पहुंचा देगा जेल
आफत में है जान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में होने वाली आए दिन की घटनाओं से लोगों की जान आफत में है। लोगों ने महंगी रकम देकर अपना आशियाना तो खरीदा, लेकिन उसमें रहने के दौरान उनको अपनी जान का खतरा सता रहा है।
पानी रिसाव की समस्या भी नहीं हुई खत्म
निराला स्टेट सोसायटी में पानी रिसाव की समस्या अभी तक खत्म नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि दिन प्रतिदिन सोसायटी में समस्याएं बढ़ रही हैं। अभी तक पानी की ही समस्या थी, लेकिन अब प्लास्टर गिरने की भी समस्या शुरू हो गई है। पानी रिसाव की समस्या के संबंध में लोग कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।
सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
सोसायटी में लगातार बढ़ रही समस्याओं के संबंध में लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। प्लास्टर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप पर वायरल किया गया है। लोग घटिया क्वालिटी का आरोप लगाकर इसमें सुधार की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला, ब्यूटी पार्लर की करतूत से बिगड़ा युवती का चेहरा
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
44 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines