अजीत सिंह, गोरखपुर।
गूगल मैप पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी-कभी खतरनाक भी हो सकता है और यह आपको मंजिल की जगह मुसीबत में पहुंचा सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। यहां रात 1 बजे एक युवक पार्टी करने के बाद अपने गांव लौटने के लिए निकला तो वह सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। दरअसल, उसे बिहार के गोपालपुर गांव जाना था, लेकिन उसने गूगल मैप में सिर्फ गोपालपुर लिख दिया। मैप ने उसे नजदीकी यानी गोरखपुर के गोपालपुर गांव का रास्ता दिखाया और वह उसी दिशा में कार लेकर बढ़ गया।
मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान
इस दौरान रास्ते में रेलवे ट्रैक आया तो वह बिना सोचे-समझे ट्रैक पार करने की कोशिश करने लगा। तभी सामने से तेज रफ्तार में मालगाड़ी आ गई। हालांकि, गनीमत रही कि लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को दी गई।
आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार सीज
मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने कार को सीज कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालपुर निवासी अरविंद राय एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर आए थे। रात में वापस लौटते हुए उन्होंने गूगल मैप पर बिहार स्थित अपने गांव गोपालपुर का लोकेशन डाला, लेकिन उनकी कार गोरखपुर के डोमिनगर स्थित गोपालपुर की तरफ चल पड़ी और रास्ते में रेलवे ट्रैक के किनारे जाकर फंस गई।
करीब 1 घंटे तक बाधित रहा ट्रैक
मेन ट्रैक पर हुई इस घटना की जानकारी मालगाड़ी के पायलट और गार्ड ने उच्चाधिकारियों को दी। कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी आरपीएफ को हुई। इसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और कार को किसी तरह ट्रैक से किनारे कराया गया। इस बीच करीब 1 घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। गनीमत यह रही की इस दौरान किसी अन्य ट्रेन का समय वहां से गुजरने का नहीं था, इससे ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
इस बारे में जीआरपी प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गूगल मैप पर लोकेशन की वजह से यह हादसा होते-होते बचा है। मामले में मालगाड़ी के ड्राइवर ने चतुराई दिखाई अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। इसकी वजह से थोड़ी देर के लिए ट्रैक बाधित भी रहा। कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines