UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विदेशी निवेश लाने के लिए प्रदेश के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी विदेश यात्रा पर हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) के तहत अमेरिका के कैनिफोर्निया और सैन फ्रांसिस्को में यूपी के वित्त मंत्री, पूर्व मंत्री और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। साथ ही कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए।
ये मंत्री और अधिकारी पहुंचे अमेरिका
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री ने बताया कि कैलिफोर्निया के फाल्कन एक्स के साथ नोएडा में एक केंद्र स्थापित करने और 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश समेत तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।इस दौरान यूपी के प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सीएम के सलाहकार अवनीश के अवस्थी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद कुमार और फाल्कन एक्स के सीईओ मुरली चिराला मौजूद रहे।
इन कंपनियों के साथ भी हुई बैठक
इसके अलावा अमेरिका के ही सैन फ्रांसिस्को में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में यूपी प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीन हाइड्रोजन से संबंधित ओहमियम कंपनी के प्रतिनिधियों और जियोथर्मल परियोजना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। समाचार एजेंसी के मुताबिक यूपी के प्रतिनिधि मंडल ने एक ग्रीन एनर्जी कंपनी ब्लूम एनर्जी का दौरा किया।
अगले साल फरवरी में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरवरी 2023 में यूपी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) के बारे में जानकारी दी थी। बताया था कि इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 21 देश भाग लेने आ रहे हैं। उनका सपना है कि यूपी की 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हो।
इसके लिए रोडमैप तैयार है। ये बातें 22 नवंबर को सीएम योगी ने दिल्ली में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की कर्टेन रेजर सेरेमनी में कहीं। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा था कि प्रदेश के मंत्री विदेशों की यात्रा पर भी जाएंगे।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
19 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
21 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
22 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
22 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines