UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित होटल (Oyo Hotel) में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि महिला ने रातभर होटल में रुकने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी।
25 दिसंबर को होटल में मिले थे दोनों
जानकारी के मुताबिक बागपत की रहने वाली रचना (44) की हत्या हुई थी। रचना के पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर गौतम से मिलने के लिए गाजियाबाद जाती थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि महिला 25 दिसंबर को गाजियाबाद के होटल में आरोपी से मिली थी, मुलाकात के बाद वह जल्दी घर जाने की जिद करने लगी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।
https://twitter.com/ghaziabadpolice/status/1607382682799071232
सफाई कर्मी को कमरे में मिली थी लाश
26 दिसंबर की सुबह आरोपी गौतम होटल कर्मियों से यह बोलकर गया था कि वह एटीएम से पैसे निकालने के लिए जा रहा है। आरोप है कि इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर बाद जब होटल का एक सफाई कर्मी कमरे में गया तो उसके होश उड़ गए। कमरे में रचना का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी की तलाश शुरू की।
तीन महीने से दोनों में था प्रेम प्रसंग
गाजियाबाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौतम ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने रचना की गला दबाकर हत्या की है, क्योंकि वह उसके साथ होटल में रहने के लिए तैयार नहीं थी। उसने यह भी माना कि वह और पीड़िता पिछले तीन महीने से प्रेम संबंध में थे।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 hr agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
17 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
17 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
20 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
21 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
23 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines