UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज (Medical College) में एमबीबीएस (MBBS) प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस कड़ी कार्रवाई की है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
बता दें कि फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैलेंद्र शंखवार (21 वर्ष) का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला था। जिलाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।
छात्र के पिता ने लगाए दर्ज कराया मुकदमा
वहीं छात्र के पिता उदय सिंह शंखवार की शिकायत पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा और परीक्षा नियंत्रक गौरव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि प्रिंसिपल के निर्देश पर गौरव सिंह ने कथित तौर पर शैलेंद्र को परीक्षा में नहीं बैठने देने की धमकी दी थी। आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक टिप्पणियां भी की थीं।
परीक्षा में नहीं गया कर्मचारी पहुंचे कमरे में
जिला पुलिस ने बताया कि रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। उससे पहले शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को शंखवार की परीक्षा थी। जब वह परीक्षा हॉल में नहीं पहुंचा तो कॉलेज के कर्मचारी छात्रावास में उनके कमरे में गए। कमरा अंदर से बंद पाया गया था।
छात्रों ने नेशनल हाईवे कर दिया जाम
उन्होंने बताया कि कर्मचारी जब दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो फंदे से छात्र का शव लटका हुआ मिला। वहीं इस घटना के बाद अन्य छात्रों ने फिरोजाबाद जिला अस्पताल के सामने लगभग चार घंटे तक राजमार्ग जाम कर दिया। कॉलेज प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को हाईवे खाली से हटाया।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines