Etawah News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अधिवक्ता ने अपनी महिला मित्र को गोलियों से भून डाला। इसके बाद सड़क किनारे खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी समेत एसएसपी और कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। महिला का इलाज जारी है। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
सरकारी स्कूल में हेडमास्टर है महिला
घटना देर शाम इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के संतोषपुर घाट की बताई जा रही है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा शाला गांव की रहने वाली अभिलाषा यादव (43) पत्नी अवनीश यादव जुगरामऊ प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर हैं। वहीं बसरेहर क्षेत्र के अभिनयपुर गांव के रहने वाले सुधीर यादव पिछले कुछ दिनों से वकालत कर रहे हैं। बताया गया है कि अभिलाषा और सुधीर बीमा एजेंट का भी काम करते थे। देर शाम को दोनों लोग इकदिल थाना क्षेत्र में किसी से मिलने के लिए गए थे।
रास्ते में दोनों के बीच हो गया विवाद
तभी रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद अधिवक्ता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह गोलियों अभिलाषा पर दाग दीं। पुलिस के मुताबिक अभिलाषा के हाथ-पैर, जांघ, पेट और सीने में गोलियां लगी हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला खून से लथपथ वहीं गिर पड़ी। इसके बाद अधिवक्ता वहां से चला गया। बताया गया है कि आसपास के लोगों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
अधिवक्ता ने कनपटी पर गोली मार खुद को उड़ाया
सूचना पर महिला के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस समेत जिलाधिकारी इटावा और एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि इतने एक और सूचना ने उनके होश उड़ा दिए। बताया गया है कि महिला पर कातिलाना हमला करने वाले अधिवक्ता का खून से लथपथ शव पास ही एक सड़के किनारे पड़ा है।
दोनों एलआईसी एजेंट भी थे
एसएसपी इटावा जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने अधिवक्ता के शव के पास उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस के खोखे और जिंदा कारतूस समेत बाइक बरामद की है।
स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि शिक्षिका और अधिवक्ता एआईसी एजेंट का भी काम करते थे। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो अधिवक्ता ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines