UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोहरे (Dense Fog) की भीषण मार पड़ रही है। इसके कारण हर रोज बड़े हादसे (Road Accident) हो रहे हैं। इतना ही नहीं इन हादसों में रोजाना जानें भी जा रही हैं। मंगलवार सुबह एक और हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर कोहरे के कारण दो हादसों में 16 वाहन आपस में टकरा गए। इनमें दो अमेरिकी पर्यटकों समेत कई लोग घायल हुए हैं।
एक्सप्रेसवे के मथुरा टोल पर हुआ हादसा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा टोल प्लाजा पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण 5 वाहन ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में दो विदेशी पर्यटकों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं वाहनों को घटनास्थल से हटाते समय 3 और वाहन आपस में टकरा गए।
मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद में कई हादसे
कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोहरे के कारण मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद में कई हादसे हुए हैं। ये सभी हादसे मंगलवार सुबह हुए। बता दें कि रविवार देर और सोमवार तड़के कन्नौज और कानपुर में भी दो बड़े हादसे हुए। कन्नौज में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से प्राइवेट ऑपरेटर की बस टकरा कर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
दो बस हादसों में गई सात लोगों की जान
इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गया। जांच में सामने आया था कि हादसे में मरने वाले तीनों लोग रायबरेली में एक ही परिवार के थे। इसके कुछ ही घंटों बाद कानपुर में दूसरा बस हादसा हुआ। यहां भी एक बस आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
7 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
16 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
17 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
18 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
19 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
20 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
21 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
22 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines