हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ghaziabad News: आटे पर थूक कर रोटियां बना रहा था रसोइया, पुलिस तक ऐसे पहुंचा Viral Video

विज्ञापन

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक होटल में तंदूर (Tandoor) पर काम करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रोटियां बनाते समय उन पर थूक रहा था। इसके बाद होटल के अंदर बैठे लोग उन रोटियों को खा रहे थे। मामला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर आया

मामला गाजियाबाद के मोहन नगर-वजीराबाद रोड का है। यहां सड़क किनारे एक ढाबे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को देखकर प्रतीत होता है कि ढाबे के सामने कार में बैठे किसी शख्स ने वीडियो बनाया है। वीडियो के मुताबिक ढाबे के बाहरी हिस्से में लगे तंदूर पर एक शख्स रोटियां बना रहा है। हाथ से रोटियों को बेलते समय वह उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

पुलिस तक पहुंचा वीडियो, केस दर्ज कर पकड़ा

घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो गाजियाबाद पुलिस तक भी पहुंच गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना टीला मोड़ पुलिस ने आरोपी रसोइया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान बिहार के किशनगंज निवासी नसीरुद्दीन के रूप में हुई है।

महामारी फैलाने की धाराओं में दर्ज किया केस

इस मामले में साहिबाबाद सर्किल की सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने बताया कि मोहन नगर-वजीराबाद रोड पर पसोंदा गांव में सड़क किनारे एक ढाबा है। आरोपी शख्स वहां तंदूर पर रोटियां बनाने का काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 269 (खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना) और 270 (किसी के जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की संभावना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें