उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ में सिपाही की हत्या के मामले में विशेष न्यायालय एंटी डकैती कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में अन्य 12 आरोपियों को 3-3 साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं। कोर्ट ने इन सभी पर 2 लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में डकैत घनश्याम केवट समेत 16 आरोपी नामजद थे। डकैत घनश्याम और बैजनाथ की मौत हो चुकी है।
एसओजी सिपाही अभयराज राय को लगी थी गोली
बता दें कि तत्कालीन थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने 23 मई 2008 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि सूचना मिली कि सरधुवा थाना क्षेत्र के सुरवल निवासी पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश नान उर्फ घनश्याम केवट अपने रिश्तेदार गोपी केवट के बनकट पुरवा स्थित घर पर छिपा है। थाना पुलिस और एसओजी टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एसओजी सिपाही अभयराज राय को गोली लग गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
ये भी पढ़ें: मेरठ में अज्ञात अपराधी की दहशत, निर्वस्त्र होकर महिलाओं को खेत में खींचने का प्रयास, पुलिस ने उठाया ये कदम
पुलिस ने इन्हें किया था गिरफ्तार
पुलिस ने बनकट पुरवा निवासी नान केवट के रिश्तेदार बिंदा केवट, जगन्नाथ केवट, शिवऔतार, रामबली, महाबली, रमेश केवट, बैजनाथ केवट, केवली देवी, कल्ली देवी, जयरानी देवी, उषा देवी, कैलाश देवी, सिन्नी देवी, कुमारी बच्ची, चिरौंजी देवी को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, क्रिमिनल लॉ एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें: लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 लोगों की मौत, कई घायल
डकैत घनश्याम केवट को मुठभेड़ में किया ढेर
इस मामले की विवेचना रैपुरा थाना प्रभारी चिरंजीव मोहन ने की थी। विवेचक ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। नामजद बैजनाथ की विवेचना के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि डकैत घनश्याम केवट पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। आरोपियों के खिलाफ 7 अगस्त 2008 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। शनिवार को इस मामले की सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने बिंदा केवट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines