Uttar Pradesh Bulandshahr News: (शाहनवाज चौधरी) यह मामला करीब 10 साल पुराना है। वर्ष-2014 में बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कादिरपुर निवासी सोनू शर्मा, धीरज शर्मा, गोपाल शर्मा, योगेश शर्मा और विपिन शर्मा ने अपने गांव के दलित युवक मनवीर के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसका मनवीर ने विरोध किया था। इसके बाद आरोपियों ने मनवीर के साथ मारपीट की और बर्फ तोड़ने वाले सुएं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
एससी-एसटी एक्ट के तहत हुई थी FIR
इस मामले में 8 जुलाई 2014 को पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली देहात थाना में आईपीसी की धारा 302,147,148,149,323 और 3(2)5 एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के बाद जांच की गई और पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर मंगलवार को पांचों आरोपियों को दोषी ठहराया और सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
15 गवाहों के बयान किए गए थे दर्ज
दलित मनवीर की हत्या मामले में 15 गवाहों को कोर्ट ने सुना। तमाम गवाहों के बयान और सुबूतों का अवलोकन कर जज ओमप्रकाश वर्मा, स्पेशल एससी-एसटी एक्ट ने पांचों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
दलित परिवार न्याय से संतुष्ट
दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़ित परिवार काफी हद तक संतुष्ट दिखा। उन्होंने कहा कि 11 साल की लंबी लड़ाई के बाद आखिर न्याय मिल ही गया। उन्होंने कहा कि हमने न्याय की आस छोड़ दी थी, क्योंकि आरोपी रसूख और दौलतमंत थे। वहीं, हत्या के दोषियों के परिजनों का कहना है वह आगे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और खुद की बेगुनाही साबित करेंगे।
ऑपरेशन कनविक्शन में बुलंदशहर नम्बर-1
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत यूपी में बुलंदशहर जिला अव्वल नंबर पर है। जिले में इफेक्टिवली पैरवी के चलते 4 लोगों को कोर्ट ने अब तक फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा यहां औसतन हर रोज एक आपराधिक मामले में दोषियों को सजा सुनाई जाती है, यही वजह है ऑपरेशन कनविक्शन में बुलंदशहर की रैंक यूपी में पहले नंबर पर है।
एसएसपी का बयान
SSP बुलंदशहर श्लोक कुमार ने बताया पुलिस महानिदेशक के आदेश पर ऑपरेशन कनविक्शन चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इन्होंने दलित युवक की बेरहमी से हत्या कर सनसनी फैला दी थी।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
12 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
40 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
46 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines