(शाहनवाज़ चौधरी, बुलंदशहर)
थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव बीघेपुर में शमीम के बाग में युवक और युवती का शव लटका हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती और युवक ने दुपट्टा से फांसी लगाई हुई थी। आम के बाग में प्रेमी युगल का शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों का जमघट लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक और युवती की पहचान मनीष पुत्र सोहन लाल (25) निवासी हसनपूर लड्डुकी थाना ककोड़ और सपना पत्नी बच्चू (26) निवासी नटो का नगला थाना ककोड़ के रूप में कर ली गई है। बताया गया कि सपना और मनीष का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सपना का पति बच्चू सिंह इस अवैध रिलेशनशिप का विरोध करता था, बावजूद इसके सपना और मनीष का मिलना-जुलना लगा रहता था।
मनीष की जेब से मिला सुसाइड नोट
मृतक मनीष की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मनीष ने लिखा कि सपना का पति बच्चू उसे सपना से मिलने नहीं देता है। वह सपना को घर से बाहर नहीं निकलने देता। इसलिए वह सपना के साथ सुसाइड कर रहा है। पुलिस इस सुसाइड नोट की भी जांच करवा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।
शादीशुदा प्रेमिका 3 बच्चों की मां
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सपना के तीन बच्चे हैं, जो शादी के बाद भी प्रेमी मनीष के संबंध में थी। सपना और बच्चू की अरेंज मैरिज हुई थी। सपना शादी से खुश नहीं थी और वह प्रेमी मनीष के संग नया परिवार बसाने की प्लानिंग कर रही थी।
कई बिंदुओं पर जांच जारी: DSP
सिकंदराबाद की डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मनीष की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में मनीष ने जो आरोप लगाए हैं, उसके आधार पर ही इंक्वारी को सेटअप किया गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है शादीशुदा कि सपना और मनीष के बीच प्रेम संबंध थे।
ये भी पढ़ें: फोन कैसे बना बेटी की बर्बादी की वजह? भगोड़े सास-दामाद केस में जितेंद्र ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines