Uttar Pradesh News in Hindi: बिजनौर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) जिले में वर्ष 2016 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या के दोषी मोहम्मद मुनीर की मौत हो गई है। बता दें कि मुनीर को हत्याकांड के बाद गिरफ्तार करके सोनभद्र जेल भेजा गया था। जहां गुर्दे में संक्रमण के कारण उसकी मौत होना बताया गया है।
इसी साल मई में कोर्ट ने सुनाई थी सजा
जानकारी के मुताबिक बिजनौर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने इसी साल 20 मई को मोहम्मद मुनीर और उसके सहयोगी मोहम्मद रैय्यान (28) को दोषी ठहराया था। दोनों पर वर्ष 2016 में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। 21 मई को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा था अपराध ‘दुर्लभ’ था और न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को मजबूत करने के लिए उदाहरण पेश किया जाना चाहिए। लिहाजा कोर्ट ने मुनीर और रैय्यान को मौत की सजा दी गई थी।
107 सुनवाई और 19 गवाह पेश हुए
बिजनौर जिले के सरकारी वकील (डीजीसी) वरुण राजपूत ने कहा कि कोर्ट ने छह साल में 107 सुनवाई और 19 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद यह फैसला सुनाया था। बिजनौर शहर के एसपी प्रवीण कुमार रंजन ने बताया कि मुनीर जेल में बंद था। उसने स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां गुर्दे के संक्रमण के कारण उसकी मौत हो गई।
शादी में शामिल होकर परिवार के साथ लौट रहे थे तंजील
बता दें कि इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े कई आतंकी मामलों की जांच कर रहे एनआईए अधिकारी तंजील अहमद 2 अप्रैल वर्ष 2016 की रात अपने घर दिल्ली लौट रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उनकी कार रोकी और ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार में उनके दो बच्चे भी मौजूद थे। जांच के बाद बता चला था कि उनकी पत्नी को तीन गोलियां लगी थीं।
पुलिस ने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके हत्याकांड में मोहम्मद मुनीर का नाम सामने आया था। फरार होने पर पुलिस ने उसके सिर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद मुनीर को 28 जून 2016 को नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था।
एक ही गांव के रहने वाले थे तंजील और मुनीर
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ बिजनौर, अलीगढ़ और अन्य कई शहरों में लूट व हत्या के 33 मुकदमे दर्ज थे। सामने आया था कि तंजील अहमद और आरोपी मुनीर मूलरूप से बिजनौर के सिओहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। तंजील अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सहसपुर पहुंचे थे। जांच में सामने आया था कि तंजील और मुनीर में कोई पारिवारिक विवाद था।
संबंधित खबरें
अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
33 mins ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
2 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
3 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
4 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
5 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
6 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
10 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
12 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines