उत्तर प्रदेश के भागलपुर में पत्नी के अवैध संबंध को लेकर विरोध करना पति राजा झा को महंगा पड़ गया। महिला के प्रेमी ने पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। यह पूरा मामला पुलिस जिला नवगछिया का है। जहां नवगछिया थाना क्षेत्र के विशु बाबा स्थान के पास ई-रिक्शा पर सवार होकर घर जा रहे पति पर प्रेमी ने हमला किया था। इस हमले में पति पूरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ई रिक्शा चालक और आसपास के स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अच्छे इलाज को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया था।
पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नवगछिया एसपी प्रेरणा ने बताया कि नौगछिया पुलिस को जानकारी मिली कि ई रिक्शा पर सवार होकर मार्केट से सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी एक युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जिससे वह पूरी तरह जख्मी हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत नौगछिया पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस जख्मी शख्स के भाई सुजीत कुमार झा के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इस घटना के महज कुछ ही घंटे के अंदर शामिल अभियुक्त केशव सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस जांच में खुलासा
पुलिसिया पूछताछ में आरोपी केशव सिंह ने बताया कि घायल राज झा के पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसी बात का महिला का पति लगातार विरोध कर रहा था। इसी चक्कर में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई बड़ी घटना, बारिश में कौन सी सोसायटी का गिरा प्लास्टर, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
अब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 hr agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
9 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
11 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
12 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
12 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
14 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
23 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines