Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में शुक्रवार सुबह बरेली विकास प्राधिकरण (Bareilly Development Authority) ने एआईएमआईएम (AIMIM) नेता तौफीक प्रधान के होटल पर बुल्डोजर चला दिया। कथित तौर पर बरेली में एक बाईपास इलाके में होटल को अवैध रूप से बनाया गया था। बता दें कि AIMIM नेता तौफीक प्रधान ने बरेली से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।
दो मंजिला होटल को पलभर में ध्वस्त किया
बरेली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एआईएमआईएम नेता तौफीक प्रधान ने बरेली के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र के बाईपास इलाके में कानूनों का उल्लंघन करते हुए दो मंजिला होटल बनाया था। जांच के बाद इस संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं कार्रवाई के बाद तौफीक प्रधान ने सरकार, जिला प्रशासन और बरेली विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि प्रशासन की अनुमति लेकर ही होटल को बनाया गया था।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से लड़ा था चुनाव
जानकारी के मुताबिक बरेली विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में की है। यहां हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता तौफीक प्रधान का एक होटल है। तौफिक प्रधान ने वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विधायकी का भी चुनाव लड़ा था।
सुबह-सुबह बुल्डोजर लेकर पहुंची टीम
तौफीक प्रधान को इस चुनाव में सबसे कम वोट मिले थे। उनसे ज्यादा वोट कांग्रेस प्रत्याशी ने पाए थे। जबकि भाजपा के राघवेंद्र शर्मा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह-सुबह बरेली विकास प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस की टीम बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंच गई। इसके बाद होटल की दो मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया गया।
टीम का हुआ विरोध, पर एक न चली
इस दौरान तौफीक प्रधान और उनके समर्थकों ने टीमों का विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई नहीं रुकी। कार्रवाई के समय बरेली विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता रमन अग्रवाल, सुनील कुमार गुप्ता, हरीश चौधरी आदि ने प्रवर्तन टीम के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
9 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
9 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
10 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
15 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
16 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines