Uttar Pradesh Truck Fire: केमिकल से भरे टैंकर या ट्रक में कई बार आग की घटनाएं सामने आती हैं। उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। दरअसल, यूपी के मथुरा में मनोहरपुर आनंद गढ़ी के पास बरेली-जयपुर हाईवे पर केमिकल से भरे ट्रक में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, ये ट्रक पलट गया था, जिसके बाद इसमें भयंकर आग लगी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक में से आग की लपटों को उठते देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड की टीम इस आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है।
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केमिकल से भरा ये ट्रक राया की तरफ से नेशनल हाईवे की ओर जा रहा था। जैसे ही ये ट्रक पलटा केमिकल की वजह से उसमें आग लग गई। तभी आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही विभाग ने तुरंत टीमें भेजीं। अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
ये भी पढ़ें: चीखते-चिल्लाते खिड़कियों से कूदे लोग, पढ़ें बेंगलुरु अग्निकांड की आंखों-देखी, हादसे में 4 ने गंवाई जान
यातायात हुआ प्रभावित
हादसे के बाद सड़क पर पूरी तरह से गाड़ियों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। दरअसल, ट्रक पलटने के बाद सड़क पर केमिकल फैलना शुरू हो गया था, जिससे लोगों को खतरा हो सकता है। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि उस रास्ते पर जाने से बचें। अभी तक इस हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के राजा गार्डन में इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में लगी आग, 4 की मौत, एक घायल
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines