UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में शुक्रवार रात को एक दुस्साहसिक वारदात हुई। यहां पुलिस चौकी में घुसकर एक शख्स ने सिपाही को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली एक अलमारी से टकराने के बाद सिपाही की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है।
नशे में चौकी पहुंचे थे दो आरोपी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटना बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया पुलिस चौकी की है। शुक्रवार रात को यहां सिपाही विशाल शर्मा ड्यूटी पर थे। तभी एक बाइक पर सवार 2 लोग आए। उनमें से एक पुलिस बूथ के अंदर घुसा। आरोप है कि वह नशे में था। इस पर सिपाही ने उसे बाहर जाने के लिए कहा गया।
तमंचे से सिपाही पर किया फायर
फिर सिपाही कंप्यूटर पर अपना काम करने लगा। तभी आरोपी ने तमंचे से सिपाही पर फायर कर दिया। बताया गया है कि कमरे में रखी एक लोहे की अलमारी से टकराती हुई गोली सिपाही की पीठ में लगी। इसके बाद आरोपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। सूचना पर एसएसपी बरेली समेत फोर्स मौके पर पहुंची।
दोनों आरोपियों की हुई पहचान
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तार के आदेश दिए। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी। बताया गया है कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास और यशपाल के रूप में हुई है।
मुठभेड़ में सिपाही भी घायल
नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों को पालपुर-कमालपुर रोड पर फरीदपुर से क्यारा की ओर आते हुए घेरा था। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों की फायरिंग में एक सिपाही आमिर घायल हुआ है। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
4 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
5 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
7 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
8 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
19 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines