हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: क्लासरूम में महिलाओं ने आशिक मिजाज शिक्षक का चप्पलों से उतारा भूत, फिर पुलिस ने भी लिया एक्शन

विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में क्लासरूम के अंदर शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जामकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि शिक्षक स्कूल की बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता था। इस पर गुस्साई महिलाओं ने उसकी चप्पलों से धुनाई करके आशिकी का भूत उतारा। शिक्षक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बच्चियों ने अपने घर बताई शिक्षक की हरकत

घटना आजमगढ़ के फुलपुर थाना क्षेत्र के सराया खुर्द प्राथमिक विद्यालय की है। आरोप है कि यहां पर एक शिक्षक क्लास में पढ़ने वाली छोटी बच्चियों के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। इसकी जानकारी जब गांव की महिलाओं को हुई तो उनका पारा चढ़ गया। काफी महिलाएं स्कूल में पहुंच गईं। शिक्षक की शिकायत की तो वह उल्टा रौब गांठने लगा।

अभी पढ़ें – बिजली कर्मचारियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

अभी पढ़ें – Jaipur News: बस्सी में 45 वर्षीय महिला की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की, मर्डर से पहले रेप की आशंका

30 सेकेंड के वीडियो में लगातार धुनाई

इस पर महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने अपनी चप्पलें उतारीं और आरोपी शिक्षक पर टूट पड़ीं। करीब 30 सेकेंड के वीडियो में कई महिलाएं आरोपी को चप्पलों से पीटते हुए दिख रही हैं। इस दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल के अन्य शिक्षक और स्टाफ भी मौके पर आ गया। उन्होंने जैसे-तैसे महिलाओं को शांत कराया। वहीं मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

शिक्षक के खिलाफ लिखा गया मुकदमा

घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी फूलपुर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उनकी बच्चियों ने आरोपी की शिकायत की थी। बच्चियों का कहना है कि क्लास में पढ़ाते समय शिक्षक अभद्रता करता है। उन्हें गलत तरीके से छूता है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें