हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Mulayam Singh Yadav: नेताजी का अस्थि कलश लेकर देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव, हरिद्वार के लिए काफिला रवाना

विज्ञापन
पिता मुलायम सिंह यादव का अस्थिकलश लेकर देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव।

Mulayam Singh Yadav: सपा संस्थापक मुलामय सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अस्थि कलश लेकर बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) देहरादून (Dehradun) पहुंच चुके हैं। यहां से सभी लोग हरिद्वार के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर में यहां के वीआईपी घाट पर गंगा में नेताजी की अस्थियां विसर्जित (Asthi Visarjan) की जाएंगी। अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव भी रहे। बता दें कि सैफई से निजी प्लेन द्वारा देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए थे।

11 अक्टूबर को सैफई में हुआ था अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांस ली थी। अगले दिन 11 अक्टूबर को पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। सोमवार यानी आज उनका हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन हो रहा है। उत्तराखंड के सपा नेताओं ने इसकी जानकारी दी है।

पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल साथ रहे

सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव उनका अस्थिकलश लेकर घर से सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से अपने निजी चार्टर्ड प्लेन से देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ ही देर में नेताजी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएंगी। इस दौरान हरिद्वार के वीआईपी घाट पर कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1581917952240033793

हर की पैड़ी पर सुरक्षा के खास इंतजाम

नेताजी के अस्थि विसर्जन को लेकर हरिद्वार प्रशासन की ओर से हर की पैड़ी पर खास इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिले में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए भाजपा के कई नेता और शासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 10 अक्टूबर को मेदांता में नेताजी के निधन की सूचना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे। इसके बाद बेटे अखिलेश यादव पिता मुलामय सिंह यादव का पार्थिव शरीर लेकर सैफई के लिए रवाना हुए थे। यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola