UPPSC Protest in Prayagraj Update: यूपीपीएससी ने अभ्यर्थियों की डिमांड मान ली है। अब पीसीएस प्री परीक्षा एक ही दिन संपन्न होगी। आरओ/एआरओ के लिए कमेटी गठित की जाएगी। इसको लेकर कमेटी ही फैसला लेगी। यूपीपीएससी की ओर से इसको लेकर घोषणा कर दी गई है। बता दें कि गुरुवार सुबह से ही पुलिस और छात्रों के बीच जबरदस्त झड़प हो रही थी। अब प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों की डिमांड उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मान ली है। आयोग के सचिव ने ऐलान कर दिया है। परीक्षाओं की नई तिथि जारी की जाएगी। फिलहाल 7 और 8 दिसंबर की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
यूपीपीएससी की प्रदर्शनकारियों के साथ वन शिफ्ट वन डे एग्जाम को लेकर सहमति बन गई है। यूपीपीएससी की ओर से अब Pcs की परीक्षा पुराने पैटर्न से ली जाएगी। वहीं, RO/ARO परीक्षा के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की गई है। आयोग ने फिलहाल पीसीएस प्री एग्जाम के लिए मांग मानी है। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के संदर्भ में कमेटी ही फैसला लेगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मुख्यालय के सामने पिछले 4 दिन से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे। गुरुवार को काफी बवाल देखने को मिला था। आयोग के अंदर जिलाधिकारी और कमिश्नर की मौजूदगी में मीटिंग हुई। कई घंटे के मंथन बाद परीक्षार्थियों की डिमांड मानी गई।
सीएम ने किया मामले में हस्तक्षेप
आयोग के पास विद्यार्थियों की डिमांड माने जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। विद्यार्थी इस बात पर अड़े थे कि एग्जाम सिर्फ एक ही शिफ्ट में करवाया जाए। अब अगले महीने होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 रद्द कर दी गई है। छात्रों की मांग को लेकर सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया। उनकी पहल पर UPPSC ने आखिर बड़ा निर्णय ले लिया। मुख्यमंत्री ने आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक निर्णय लेने को कहा था। जिसके बाद छात्रों की मांग मान ली गई।
ये भी पढ़ेंः पहले SDM को मारा थप्पड़, फिर फरार; अब दी सफाई, जानें क्या बोले नरेश मीणा?
यह भी पढ़ें:‘दरगाह में न जाएं, वहां जिहादी दफन…’, हिंदुओं को नसीहत देते क्या बोल गए बीजेपी विधायक नंद किशोर?
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 hr agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
15 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
21 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines