UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में आज ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे कई जगह पर विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने यूपी में 27 जिलों के लिए घने से बहुत घना कोहरा और 41 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी दी है। बिहार में 19 जनवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज दोनों राज्यों के किन जिलों में मौसम कैसा रहेगा पढ़िए।
यूपी का मौसम
15 जनवरी की सुबह से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरा देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में भी घना कोहरा देखा गया। राज्य में कई जगह पर हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर यूपी में बारिश, बिहार के 30 जिलों में कोहरा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
घने से बहुत घना कोहरा
यूपी के जिन जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा उनमें वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत का नाम शामिल है।
घना कोहरा छाने की संभावना
मौसम विभाग ने जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है उसमें कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं का नाम शामिल है।
बिहार में गिरेगा तापमान
बिहार में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आने वाले 48 घंटों में दस जिलों में तापमान तेजी से गिर सकता है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। अरवल, पटना, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, सिवान, सारण, नालंदा और गोपालगंज में ज्यादा सर्दी का एहसास होगा।
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान शेखपुरा में 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान बांका में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले 24 घंटों में जिन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा उसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, सारण, मधुबनी, पटना,और बेगूसराय का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली समेत 4 राज्यों में बारिश, 7 में कोहरे का अलर्ट, UP-राजस्थान में कोल्ड डे, जानें देशभर का मौसम
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines