उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधानसभा में खड़ी एक लग्जरी कार को ट्रैफिक पुलिस उठाकर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी यूपी सरकार के एक मंत्री की थी। इस गाड़ी पर पुलिस ने एक्शन लिया और क्रेन मंगवाकर कार को उठा लिया गया।
क्यों हुआ एक्शन?
बताया गया कि यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद की गाड़ी विधानसभा में गलत जगह खड़ी हुई थी, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और क्रेन मंगवाकर कार को ही उठवा लिया। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी खड़े हुए हैं। इसी बीच एक क्रेन आई और कार को उठाकर ले गई। मामला उस वक्त का है जब मंत्री संजय निषाद अपनी सफेद फॉर्च्यूनर से सदन की कार्रवाई में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे थे। ड्राइवर ने उनकी कार को विधानसभा परिसर के भीतर नो-पार्किंग जोन में खड़ी कर दी थी।
इससे अन्य सदस्यों की कार को विधानसभा तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर कार को टो कर लिया और वहां से हटा दिया। संजय निषाद योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें : नोएडा में उबर कैब ड्राइवर के पास से मिले 2 नाम के आधार कार्ड, परिवार को बंधक बनाकर डराया था
संजय निषाद, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 25 मार्च 2022 को उन्होंने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सत्र के आखिरी दिन श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास विधेयक 2025 समेत कुल चार विधेयक पारित किए गए। सदन में सीएम योगी ने कहा कि अब राज्य में भयमुक्त माहौल है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
6 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
11 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines