School Holiday: कल यानी 22 जुलाई से सावन शुरू होने वाला है। सोमवार को मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ सकती है। जिसको लेकर प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। वाराणसी प्रशासन के अनुसार अब संडे को क्लासें लगेंगी। वहीं, सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। वाराणसी जिला प्रशासन ने सावन के हर सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। रविवार को सभी स्कूल खुले रहेंगे। नियमित तौर पर कक्षाएं लगेंगी। वहीं, सोमवार को बच्चे अपने घर रहेंगे। बता दें कि बाबा विश्वनाथ धाम पर सावन के पहले सोमवार को भीड़ उमड़ती है। जिसके चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पिछले साल भी सावन के हर सोमवार को स्कूल बंद किए गए थे।
अगस्त महीने में बच्चों के लिए खूब छुट्टियां
वहीं, बच्चों के लिए अगस्त महीने में भी ढेरों छुट्टियां हैं। चार सोमवार को छुट्टी रहेगी। वहीं, 15, 19 और 26 अगस्त को भी स्कूल नहीं खुलेंगे। वाराणसी में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। ये आदेश रविवार रात को 10 बजे से लेकर अगले दिन सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेंगे।
वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को स्कूल खुलेंगे। वहीं, सोमवार को छुट्टी रहेगी। बता दें कि सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी को लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 22 जुलाई से 22 सितंबर तक ऐसी ही व्यवस्था रहेगी। शहर में सवारी में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लेकर कुछ रास्ते बंद करने का भी ऐलान किया गया है।
उधर, यूपी के बदायूं जिले में भी बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आते एक से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सावन में प्रत्येक शनिवार और सोमवार को ये स्कूल बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें:’12 घंटे काम, 2 घंटे ओवरटाइम’; इस राज्य की IT कंपनियों ने मांगी अनुमति, भड़के कर्मचारी
यह भी पढ़ें:हाईवे पर मची टमाटरों की लूट, ड्राइवर रोकता रहा; लोग कैरेट-बोरियां भरकर भागते रहे
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
5 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
14 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
18 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
23 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines