हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उत्तर प्रदेश के इस शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री बैन; नहीं चलेंगी बसें

UP Varanasi City Banned Outside Vehicles Entry: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महाकुंभ से आने वाले लोगों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन की तरफ से लागू किए यातायात प्रतिबंध आगे भी जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

UP Varanasi City Banned Outside Vehicles Entry: महाकुंभ की वजह से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इसके कारण इन शहरों की यातायात व्यवस्था भी काफी प्रभावित हो रही है। इन शहरों की लिस्ट में वाराणसी का नाम भी शामिल है। वाराणसी में आने वाले महाकुंभ के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से यातायात प्रतिबंध लागू किया गया, जो अभी आगे जारी रहेगा। शहर में बाहरी वाहनों को एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी। शहर के बाहरी हिस्सों में 18 जगह बाहरी वाहनों के लिए पार्किंग एरिया बनाया गया है।

बाहरी वाहनों की एंट्री बैन

DCP ट्रैफिक हृदेश कुमार ने बताया कि जहां शहर में बाहरी वाहनों की एंट्री बैन है। वहीं, शहर के अंदर भी जगह-जगह बैरिकेडिंग करके 4 पहिया वाहनों को रोका जाएगा। इसके अलावा शहर में नगर बस सर्विस का संचालन बंद रहेगा। साथ ही, काशी जोन में पैडल रिक्शा पर बैन लगाया गया है। वहीं, काशी जोन के अंदर दिन में भारी मालवाहक वाहनों का जाना मना रहेगा। इस तरह के वाहन रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही शहर में आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में चलती ट्रेन के आगे कूदा पत्रकार; पुलिस को जैकेट की जेब में मिली पर्ची

विज्ञापन

शहर में लागू रहेगा प्रतिबंध

बता दें कि 24 जनवरी को शहर में यह प्रतिबंध लागू किया गया था, जिसे 5 फरवरी तक चलना था। लेकिन प्रशासन ने इसे अभी जारी रखने का फैसला किया है। इसके तहत वाराणसी आने वाली दूसरे जिलों की बसों को शहर के बाहर पार्किंग एरिया में पार्क किया जाएगा। वहीं, सोनभद्र, प्रयागराज, मीरजापुर से आने वाली बसों को मोहनसराय के पास ट्रांसपोर्ट नगर मैदान में पार्क किया जाएगा।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola