UP Politics : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अंदर घमासान जारी है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में कहा था कि सरकार से बड़ा संगठन है। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि योगी आदित्यनाथ की कुर्सी जा सकती है। लखनऊ में भाजपा और आरएसएस के नेताओं की बैठक होने वाली थी, लेकिन यह मीटिंग टल गई। इसे लेकर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
20-21 जुलाई को होनी थी बैठक
यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा और आरएसएस नेताओं के बीच 20 और 21 जुलाई को दो दिवसीय बैठक होनी थी। इसके लिए पार्टी और सरकार से जुड़े 5 नेताओं को लखनऊ में रहने के लिए कहा गया था, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक, यूपी बीजेपी के चीफ भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल थे।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी की बड़ी हार की जिम्मेदारी ले महिला मंत्री ने दिया इस्तीफा
बैठक का नया शेड्यूल होगा जारी
आरएसएस के सह सरकार्यवाहक अरुण कुमार के साथ पांचों नेताओं की बैठक होनी थी। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का प्रयागराज दौरा भी रद्द हो गया था। अब भाजपा और आरएसएस की अगली बैठक कब होगी? इसे लेकर नई तारीख जारी की जाएगी। इस बैठक के टलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रमों में जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CM योगी के खिलाफ केशव मौर्य की पिच कमजोर क्यों? देने होंगे कई सवालों के जवाब
सोनम किन्नर ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश में कोई नेता लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। कुछ मंत्रियों और नेताओं ने इस हार के लिए बुलडोजर और नौकरशाही को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, योगी सरकार की राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने शुक्रवार की शाम को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
43 mins ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines