Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश पुलिस मंगलवार को झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के परीछा बांध पहुंची, जहां माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम का एसटीएफ की मुठभेड़ में एनकाउंटर किया गया था। पुलिस के साथ मानवाधिकार आयोग की टीम भी थी। टीम सदस्यों ने एनकाउंटर का सीन रीक्रिएट किया। डमी असद और गुलाम लाए गए। बाइक गिराकर एनकाउंटर की प्रक्रिया दोहराई गई। टीम ने सभी पहलुओं को जांचा है। उनके पास एफआईआर की कॉपी भी थी।
मानवाधिकार आयोग की टीम करीब दो घंटे वारदात स्थल पर रही। टीम ने असद और गुलाम के भागने के रास्तों को देखा और साथ ही गाड़ी के आने-जाने और असंतुलित होकर गिरने के घटनाक्रम का बारीकी से अध्यन किया। मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली में इस मामले की एफआईआर दर्ज की थी।
और पढ़िए – बरेली जेल में अतीक के भाई अशरफ से मिले थे असद-गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य शूटर, CCTV फुटेज आया सामने
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1650781505906688000?s=20
करीब 30 मिनट चली थी फायरिंग
यूपी एसटीएफ के मुताबिक, मुठभेड़ 13 अप्रैल को दोपहर 12.45 बजे हुई, जब दो टीमों ने कानपुर-झांसी हाईवे पर असद और गुलाम को रोका। दोनों वकील उमेश पाल की हत्या के बाद से दोनों फरार थे। दोनों पर 5-5 लाख का इनाम था।
सुबह करीब 11.30 बजे परीछा बांध मोड़ से 100 मीटर दूर एक बाइक पर दोनों को देखा गया। रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहने पर, दोनों आरोपियों ने अपने वाहन को तेज कर दिया और एक संकरी गली में घुस गए। जब घेरा गया तो असद और गुलाम जमीन पर गिर गए और विदेशी हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से करीब 30 मिनट तक गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में असद और गुलाम मारे गए।
15 अप्रैल को अतीक और अशरफ को मारा गया
प्रयागराज में तीन शूटरों ने 15 अप्रैल को असद के पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ को गोली मार दी थी। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था, उसी वक्त मीडिया कर्मी बनकर आए लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने उन्हें गोली मार दी। अतीक अहमद को नौ, जबकि अशरफ को पांच गोलियां लगीं थीं। असद, गुलाम, अतीक, अशरफ 24 फरवरी को प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे।
योगी सरकार ने जांच के लिए बनाया अयोग
योगी सरकार ने असद और गुलाम की झांसी में हुई मुठभेड़ में हत्या की जांच के लिए दो सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। आयोग में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राजीव लोचन मेहरोत्रा और रिटायर्ड डीजीपी विजय कुमार गुप्ता शामिल हैं। यह आयोग मुठभेड़ के सभी पहलुओं का गौर करेगा।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines