उत्तर प्रदेश से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक थानेदार ने आरोपी की जगह पर कोर्ट की जज को ही आरोपी बना दिया। मामला आगरा का है। इस लापरवाही पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि संबंधित पुलिस थाने के अधिकारी को कानूनी प्रकिया की बुनियादी जानकारी भी नहीं है।
जानें पूरा मामला
पूरा मामला आगरा का है। 23 मार्च को यूपी की अदालत में चोरी के मामले की सुनवाई होनी थी। मामले में मुख्य आरोपी फरार था। कोर्ट ने लेटर जारी कर आरोपी के बारे में पता करने का आदेश पुलिस को दिया था। 23 मार्च को सब इंस्पेक्टर बनवारीलाल कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी नगमा खान की खोज में उनके आवास पर गई थी। लेकिन वो वहां पर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि वो आरोपी नगमा खान के खिलाफ फैसला सुनाएं।
ये भी पढ़ेंः मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से बरेली में की शादी, विवाह से पहले आश्रम में शुद्धिकरण
मजिस्ट्रेट ने पुलिस को लगाई कड़ी फटकार
बता दें कि असली आरोपी का नाम राजकुमार उर्फ पप्पू है। मजिस्ट्रेट नगमा खान ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ भी आदेश जारी किया। ये आदेश संबंधित थाने को भिजवाया गया। इस दौरान थाने में तैनात इंस्पेक्टर ने कार्रवाई के लिए उसे आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी। उसने निर्देश को गैर जमानती वारंट बता दिया। जहां आरोपी का नाम लिखना था वहां मजिस्ट्रेट का नाम लिख दिया। 23 मार्च को जब इस गड़बड़ी का पता चला तो मजिस्ट्रेट नगमा खान ने उनको कड़ी फटकार लगाई।
मजिस्ट्रेट नगमा खान ने कहा कि ये बहुत ही विचित्र बात है। पुलिस थाने के अधिकारी को इस बात का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं है कि अदालत ने क्या भेजा था। उसे ये भी नहीं पता कि इसे वास्तव में किसने और किसके खिलाफ भेजा था। ऐसा लगता है कि अधिकारी को बेसिक जानकारी भी नहीं है।
ये भी पढ़ेंः सास से पहले किसी और संग भागा था दामाद, अलीगढ़ केस में एक और बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
10 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
10 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
20 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines