UP Police: अपराधी अब सावधान हो जाएं…, क्योंकि पुलिस अब मॉडर्न के साथ आध्यात्मिक होने वाली है। अपराध और अपराधियों के तरीकों का अध्ययन करने के बाद यूपी पुलिस अब हिंदू पंचांग का इस्तेमाल करने वाली है। यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए सभी जिलों के एसएसपी को हर महीने का पांचांग देखने को कहा है।
डीजीपी का निर्देश
यूपी के डीजीपी विजय कुमार ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को अपराधों की समीक्षा के लिए हर महीने हिंदू पांचांग के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि देखने के लिए कहा है। डीजीपी के इस निर्देश की काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, डीजीपी विजय कुमार के निर्देश का ये आदेश इसी माह 14 अगस्त को जारी हुआ है। जो अब सभी दिलों में पहुंच रहा है।
यह भी पढ़ेंः Watch Video: सपा के वरिष्ठ नेता प्रसाद मौर्य पर फेंका जूता, वकील की भेष में पहुंचा था शख्स
अंधेर पक्ष में होती हैं घटनाएं
डीजीपी ने कहा है कि कमिश्नरेट में पिछले दिनों हुई सभी आपराधिक घटनाओं का बारीकी से अध्ययन करने पर पता चला है कि ज्यादातर वारदातें हिंदू पांचांग के तहत कृष्ण पक्ष यानी अंधेर पक्ष में हुई हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी पुलिस अधिकारी हर महीने का हिंदू पांचांग जरूर देखें और उसमें कृष्ण पक्ष की अमावस्या को चिह्नित करें।
सितंबर और अक्टूबर का कृष्ण पक्ष
निर्देश देने के साथ-साथ डीजीपी ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के कृष्ण पक्ष में हुई वारदातों का भी जिक्र किया है। डीजीपी ने कहा कि अगस्त में 16, सितंबर में 14 और अक्टूबर में 14 तारीख को अमावस्या थी। इसके सात दिन पहले और सात दिन बाद ज्यादातर घटनाएं हुईं।
यह भी पढ़ेंः ‘चार थप्पड़ यहां खाओगे या थाने में…’ खुद को जज का बेटा कहने वाले युवक ने पुलिस को दिखाई दादागीरी
अमावस्या की रात बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
डीजीपी ने कहा कि अब से माह की अमावस्या तिथि से एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद का समय चिह्नित किया जाए। ताकि हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग ज्यादा से ज्यादा की जाए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी जल्द से जल्द मौके पर पहुंच सके।
संबंधित खबरें
नोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
36 mins agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
6 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
8 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
9 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
9 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
11 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
20 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines