UP PET 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले में UP PET 2022 प्रिलिम्स में परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने एक मुन्नाभाई को पकड़ा है। आरोपी किसी और का एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा में शामिल हो रहा था। ड्यूटी में लगे प्रशासन के लोगों को शक हुआ तो आरोपी की कलई खुल गई। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
एडमिट कार्ड के मिलान में पकड़ी गई चोरी
पीलीभीत के एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला एक छात्र दूसरे अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर यूपीएसएसएससी की यूपी पीईटी 2022 में बैठा था। केंद्र प्रबंधन की ओर से जानकारी के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी जिस अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, उसकी भी तलाश की जा रही है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1581615588929318914
प्रदेशभर के केंद्रों पर 37 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोगी की ओर ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ के पदों पर भर्ती के लिए UP PET 2022 प्रिलिम्स का आयोजन कराया गया था। प्रदेशभर में आयोग की ओर से बनाए गए केंद्रों पर कुल करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।
अभ्यर्थियों की हुई सघन जांच, एलआईयू भी जुटी जांच में
इसी क्रम में परीक्षा केंद्रों पर खास सुरक्षा के इंतजामों समेत अभ्यर्थियों की सघन जांच के भी आदेश दिए गए थे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बायोमीट्रिक मिलान हुआ। इसी में फर्जी अभ्यर्थी भी पुलिस के हाथ लगे। परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग की तलाश शुरू की।
ताजा मामला पीलीभीत जिले का सामने आया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य लोगों को भी रडार पर ले रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों और एलआईयू के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
13 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines