UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार यूपी में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। इसी क्रम में कौशांबी जिले का बैसकाटी गांव चर्चाओं में है। मीडिया रिपोर्ट्स और एजेंसियों के अनुसार इस अकेले गांव में 24 हिस्ट्रीशीटर रहते हैं। पुलिस ने यहां कड़ा पहरा कर दिया है।
पुलिस और आईटीबीपी की टीमों ने किया पैदल मार्च
जानकारी के अनुसार, निकाय चुनावों की तारीख नजदीक आने के साथ ही पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करना शुरू कर दिया है। इसके तहत करारी, मंझनपुर पुलिस की संयुक्त टीमों और आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने गुरुवार तड़के गांव बौसकाटी में पैदल मार्च किया। साथ ही मुनादी करके आपराधिक छवि वाले लोगों को आगाह किया।
हिस्ट्रीशीटरों का ये है आंकड़ा
कौशांबी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस गांव में 24 सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर हैं। ताजा जांच में सामने आया है कि इनमें से तीन की मौत हो गई थी, जबकि 11 जेल में थे। चार फरार हैं और छह हिस्ट्रीशीटर जमानत पर या फिर शारीरिक कारणों से अपने-अपने घरों में हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों से की बात
एसपी ने बताया कि सुबह (5.30 बजे) पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान और पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि इस कार्यवाही के पीछे का मकसद ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। साथ ही अवांछित तत्वों में भय का माहौल बनाना है।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
8 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
36 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
42 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines