UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) के एक डिप्टी एसपी को गैंगरेप केस में घूस (Bribe) लेना भारी पड़ गया। आरोप सिद्ध होने पर सीएम योगी ने डिप्टी एसपी (Deputy SP) विद्या किशोर शर्मा (Vidya Kishore Sharma) को डिमोट करके एसआई (दरोगा) बना दिया है। मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि डिप्टी एसपी पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते का आरोप था। रामपुर पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
वर्ष 2021 में रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल
जानकारी के मुताबिक मामला वर्ष 2021 का है। विद्या किशोर शर्मा रामपुर जिले में सीओ (डिप्टी एसपी) के पद पर तैनात थे। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सीओ कथित तौर पर पैसों से भरा बैग लेते हुए दिखाई दिए थे। मामला सामने आने के बाद सीओ को निलंबित करते हुए डीजीपी कार्यालय से संबंद्ध किया गया था।
दरोगा और अस्पताल प्रबंधक ने किया था गैंगरेप
2021 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि उपनिरीक्षक रामवीर यादव और एक अस्पताल प्रबंधक विनोद यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया था। अधिकारी ने रिश्वत लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं की थी। इस मामले में विद्या किशोर शर्मा के लिए मुश्किलें तब खड़ी हो गईं, जब पैसों का बैग लेते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया।
सीओ को निलंबत कर DGP कार्यालय से जोड़ा
हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए सीओ विद्या किशोर शर्मा को निलंबित किया गया था। शासन के आदेश पर एएसपी मुरादाबाद को इस मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में विद्या किशोर शर्मा के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए।
RTI एक्टिविस्ट ने की थी शिकायत
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मॉडल कॉलोनी के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान ने विद्या किशोर शर्मा के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया था। दानिश खान ने इसकी शिकायत यूपी के सीएम से भी की थी। तभी से विद्या किशोर शर्मा चर्चा में हैं।
सीएम योगी ने किया था ट्वीट
बताया गया है कि विद्या किशोर शर्मा ने दो साल तक रामपुर सीओ रहते हुए इसी तरह के कई अपराध किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2021 में भी उनक निलंबन को लेकर ट्वीट किया था और उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे मामलों में डिमोट किए गए अधिकारियों को दोबारा सीओ बनने में 10 से 12 साल लग सकते हैं।
संबंधित खबरें
Analysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
21 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
3 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
3 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines