गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्टः गोरखपुर के एक हिस्ट्रीशीटर का एक समारोह में तमंचा से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक माह पहले का बताया जा रहा है, इसमें गोरखपुर का एक हिस्ट्रीशीटर दिखाई दे रहा है, जो भोजपुरी गाने मारब दुहले के गोली पर फायरिंग करते हुए नाच रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी कुछ ही दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है, हेड मास्टर से हिस्ट्रीशीटर बने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत कई संगीन धाराओं में कुल 26 मुकदमें दर्ज हैं।
फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गोरखपुर के पीपीगंज थानाक्षेत्र के भरोहिया गांव में समारोह के दौरान फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फायरिंग करने वाला शख्स हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बभन्नर तिवारी है। वीडियो एक माह पहले का बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस से शिकायत की गई। पीपीगंज पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गांव के प्रधान ने शिकायत की।
कुछ दिन पहले ही जमानत पर आया बाहर
ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बभन्नर तिवारी कुछ ही दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है। हेडमास्टर से हिस्ट्रीशीटर बने ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बभन्नर तिवारी पीपीगंज थानाक्षेत्र के नयनसर गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में 26 मुकदमें दर्ज हैं, वो हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है।
पत्नी के चुनाव हारने पर उसने अपने एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, दूसरी बार चुनाव लड़ रही पत्नी को ग्राम प्रधान बनाने के लिए उसने पुनीत को 5.5 लाख रुपए दिए थे।
और पढ़िए – Indigo Flight: नशे में धुत यात्री इमरजेंसी डोर खोलने की कर रहा था कोशिश, इन धाराओं में केस दर्ज
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की तलाश की जा रही है वो एक समारोह में फायरिंग करते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स हिस्ट्रीशीटर ओम प्रकाश तिवारी है, ये वीडियो एक माह पुराना बताया जा रहा है वो एक शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ ही दिन पहले वो जेल से जमानत पर बाहर आया है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
17 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
19 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
20 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines