UP News: उत्तर प्रदेश (UP news) के सरकारी स्कूल में अब कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से हाल ही में जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में किसी भी छात्र की प्रोन्नति नहीं रोकी जायेगी।
पिछले साल के आधार पर तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड
जानकारी के मुताबिक कक्षा 1 से 8 के छात्रों का रिजल्ट भी जारी किया जाना है। बताया गया है कि छात्र और उनके अभिभावक संबंधित स्कूलों से अपना रिपोर्ट कार्ड ले सकते हैं। शासकीय आदेशों के अनुसार छात्रों को पूर्ण अंक दिए जायेंगे। साथ ही कहा गया है कि छात्रों को उनके पिछले वर्ष के परिणामों के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
और पढ़िए – CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने आदेश किया जारी
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8वीं तक के किसी भी छात्र का प्रमोशन नहीं रोका जाएगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले सभी परिषदीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू है।
शिक्षा का अधिकारी के तहत लिया फैसला
शासन की ओर से बताया गया है कि छात्रों को प्रोन्नत करने का निर्णय शिक्षा का अधिकार, आरटीई अधिनियम के अनुसार लिया जाता है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का प्रावधान है और उन्हें किसी भी परिस्थिति में अनुत्तीर्ण नहीं किया जा सकता है।
आज जारी होगा रिजल्ट
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वार्षिक परिणाम जारी किया जाएगा। लाखों छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। वार्षिक परिणाम घोषित होने के दिन विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की जायेगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines